महासमुंद में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह पर कार्रवाई, 86 किलो से ज्यादा गांजा जब्त; 3 गिरफ्तार

0
4
Nby

महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सांकरा थाना क्षेत्र के बिजेपुर मोड़ के पास नाकेबंदी के दौरान एक कार से 86 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है।

41 लाख रुपये से ज्यादा का गांजा जब्त

पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 41 लाख 55 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी कब्जे में लिया है।

मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं आरोपी

मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह का एक अन्य सदस्य कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी के नेटवर्क और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here