एशियन गेम्स: सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने जीता कांस्य, भारत को पहली बार मिला पदक

0
5
Nby

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारत के जय मीणा ने पुरुषों की सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी से मिली हार

26 वर्षीय जय मीणा को सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। कुरोसाका ने शुरुआती तीन गेम अपने नाम कर बढ़त बना ली थी, हालांकि जय ने वापसी करते हुए चौथा और पांचवां गेम जीता। इसके बाद जापानी खिलाड़ी ने छठा गेम जीतकर फाइनल में जगह बनाई और जय को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के खिलाड़ी को हराया

इससे पहले क्वार्टर फाइनल में जय मीणा ने फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। यह मुकाबला बेहद कड़ा रहा और जय ने निर्णायक गेम में जीत दर्ज की।

जय मीणा मध्य प्रदेश के देवास से हैं और यह उनका तीसरा एशियन गेम्स है। उनका कांस्य पदक भारतीय सॉफ्ट टेनिस के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here