काशीराम नगर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

0
12

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के काशीराम नगर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार स्टील का चाकू बरामद किया गया है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को सूचना मिली थी कि काशीराम नगर में एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम ने संदिग्ध की पहचान कर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आयुष प्रकाश बताया।

तलाशी में मिला धारदार चाकू

पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद हुआ। चाकू रखने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 420/26 दर्ज कर धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान आयुष प्रकाश उर्फ छोटे (19 वर्ष), पिता सलूप प्रकाश, निवासी श्याम नगर, गोकुल कॉम्प्लेक्स के सामने, थाना तेलीबांधा, रायपुर के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here