छत्तीसगढ़ में छूटे और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

0
6
Nby

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में छूटे हुए पात्र नागरिकों और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य उन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है, जो पात्र होने के बावजूद अब तक पंजीकृत नहीं हो पाए हैं।

बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे संपर्क

अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर पात्र नागरिकों की जानकारी जुटाएंगे और मतदाता सूची को अद्यतन करने में मदद करेंगे। इसमें विशेष रूप से पहली बार मतदान के लिए पात्र हुए युवाओं को शामिल किया जाएगा।

फॉर्म-6 के जरिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए ECI Net मोबाइल ऐप या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म-6 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभियान के जरिए छूटे हुए पात्र मतदाताओं के साथ नए युवा मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने और मतदाता सूची को अद्यतन करने पर जोर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here