रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, करीब 10 हजार युवाओं को मिलेंगे अवसर

0
6

रायपुर । राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के जरिए करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

62 कंपनियों में 9,500 से ज्यादा रिक्तियां
अब तक 62 कंपनियों और प्लेसमेंट एजेंसियों से करीब 9,500 रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हो चुकी है। इन पदों के लिए युवाओं को उनकी योग्यता और पात्रता के अनुसार रोजगार के अवसर मिलेंगे।

चयनित युवाओं को मिलेगा ऑफर लेटर
रोजगार मेले के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित करेंगे।

ई-रोजगार पोर्टल से कर सकेंगे आवेदन
आवेदन और चयन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ई-रोजगार पोर्टल का इस्तेमाल किया जा रहा है। कंपनियों और प्लेसमेंट एजेंसियों से प्राप्त रिक्तियों को पोर्टल पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

इच्छुक युवा www.erojgar.cg.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर उपलब्ध पदों की जानकारी देख सकते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे युवाओं को रोजगार मेले से पहले ही उपलब्ध अवसरों और पदों की जानकारी मिल सकेगी।

नियोक्ताओं को भी मिलेगी अभ्यर्थियों की जानकारी
पोर्टल के माध्यम से कंपनियां और प्लेसमेंट एजेंसियां अभ्यर्थियों की प्रोफाइल और आवेदन देख सकेंगी। इसके आधार पर जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों की सूची तैयार करने और प्रारंभिक चयन प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here