‘फटा पटाखा’ में यामी गौतम ने जॉम्बीज के साथ जमाई महफिल, ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना रिलीज

0
58

मुंबई। अमेजन MGM स्टूडियोज और कलर येलो की अपकमिंग फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना ‘फटा पटाखा’ रिलीज हो गया है। हाई-एनर्जी डांस ट्रैक में यामी गौतम धर एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं, जहां वह जॉम्बीज के बीच डांस करती दिखाई देती हैं।

गाने को जी. वी. प्रकाश कुमार ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। इसके बोल वायु ने लिखे हैं और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है। गाने की कोरियोग्राफी विजय गांगुली ने की है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

‘फटा पटाखा’ में कैची हुक स्टेप, तेज बीट्स और बड़े स्तर की कोरियोग्राफी देखने को मिलती है। जॉम्बीज के साथ यामी गौतम का डांस गाने को अलग और मजेदार अंदाज देता है। फिल्म की फैंटेसी दुनिया के साथ यह ट्रैक मस्ती और एंटरटेनमेंट का नया रंग जोड़ता है।

जी. वी. प्रकाश कुमार ने कहा कि ‘फटा पटाखा’ के जरिए उन्होंने एक अलग तरह की म्यूजिकल दुनिया तैयार करने की कोशिश की। उनका उद्देश्य ऐसा गाना बनाना था, जो शुरुआत से ही जश्न का माहौल बनाए और साथ ही ‘नई नवेली’ के क्वर्की अंदाज को बरकरार रखे। उन्होंने वायु के बोल, मधुबंती की आवाज और यामी की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की।

मधुबंती बागची ने गाने को मस्ती, ह्यूमर और हाई-ऑक्टेन एनर्जी से भरपूर ट्रैक बताया। उन्होंने कहा कि इसे रिकॉर्ड करना उनके लिए खास अनुभव रहा और वह दर्शकों को इस गाने पर डांस करते देखने का इंतजार कर रही हैं।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

‘नई नवेली’ में यामी गौतम धर के साथ अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।

‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘फटा पटाखा’ जी म्यूजिक कंपनी के जरिए प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here