‘मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ के प्रारूप पर 1 से 30 नवंबर तक आमंत्रित किए गए सुझाव

0
8
Nby

 

दुर्ग । छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन ने पहल की है। इसके तहत ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है। शासन ने योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन को लेकर 1 से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव आमंत्रित किए हैं।

 जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप

योजना का प्रारूप जनसंपर्क विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। मीडिया कर्मी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप का अवलोकन कर सकते हैं और योजना से संबंधित अपने सुझाव भेज सकते हैं।

 ईमेल से भेज सकेंगे सुझाव

मीडिया कर्मी योजना के प्रारूप और उसके क्रियान्वयन के संबंध में अपने सुझाव ईमेल के माध्यम से chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेज सकते हैं। सुझाव देने के लिए एक महीने का समय निर्धारित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here