युवा ओलंपिक: राजकुमारी लंचेनबी चानू ने वुशु में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

0
6
Nby

युवा ओलंपिक में वुशु में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं चानू, भारत के पदकों की संख्या बढ़कर तीन हुई

नई दिल्ली । युवा ओलंपिक खेलों में भारत की राजकुमारी लंचेनबी चानू ने वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने मंगलवार को सेनेगल के डकार में आयोजित प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की।

चानू ने चांगक्वान मिश्रित वर्ग के फाइनल में 18.39 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ वह युवा ओलंपिक खेलों में वुशु में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

डकार युवा ओलंपिक में पहली बार शामिल हुआ वुशु

डकार 2026 युवा ओलंपिक खेलों में पहली बार वुशु को पदक स्पर्धा के रूप में शामिल किया गया है। चानू के कांस्य पदक के साथ ही युवा ओलंपिक में भारत के कुल पदकों की संख्या तीन हो गई है। भारत ने अब तक एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।

 जूडो और तैराकी में भी भारत को पदक

इससे पहले खुशबू रजकभाई दरजादा ने महिलाओं की 63 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया था। वहीं, धिनिधि देसिंघु ने महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में कांस्य पदक हासिल किया।

धिनिधि युवा ओलंपिक खेलों में तैराकी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here