दीपावली-छठ पर दुर्ग और बरौनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, तीन-तीन फेरे लगाएग

0
7

4, 11 और 18 नवंबर को दुर्ग से होगी रवाना, वापसी में 5, 12 और 19 नवंबर को बरौनी से चलेगी ट्रेन; रायपुर, बिलासपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

रायपुर । दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी।

 दुर्ग से 4, 11 और 18 नवंबर को होगी रवाना

गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक बुधवार 4, 11 और 18 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह 11 बजे बरौनी पहुंचेगी।

बरौनी से 5, 12 और 19 नवंबर को चलेगी वापसी ट्रेन

गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन बरौनी से प्रत्येक गुरुवार 5, 12 और 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा और रायपुर होते हुए रात 11:05 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

 इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे के अनुसार, स्पेशल ट्रेन का ठहराव रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा और किउल स्टेशनों पर रहेगा।

ट्रेन में होंगे 20 कोच

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 2 जनरल, 3 स्लीपर और 13 एसी-III कोच शामिल हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के संचालन दिवस, समय-सारिणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES या रेलवन ऐप से प्राप्त कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here