12 नवंबर को रायपुर में निर्यातकों के लिए होगी FTA कार्यशाला

0
6
Nby

यूके, ओमान, न्यूजीलैंड, UAE और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में निर्यात के अवसरों पर होगी चर्चा, मुक्त व्यापार समझौतों के लाभों की दी जाएगी जानकारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ के वर्तमान और संभावित निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में व्यापार के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 12 नवंबर को रायपुर के एक निजी होटल में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के वाणिज्य विभाग और छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग के सहयोग से होने वाली इस कार्यशाला का विषय ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाना’ रखा गया है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात बढ़ाने पर जोर

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के निर्यातकों को भारत के विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) के तहत मिलने वाले व्यापारिक अवसरों की जानकारी देना है। इसके माध्यम से निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने और निर्यात की संभावनाओं का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यशाला में बताया जाएगा कि भारत द्वारा विभिन्न देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौतों के तहत भारतीय उत्पादों को कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शून्य या रियायती आयात शुल्क का लाभ मिल सकता है।

इन देशों के बाजारों पर रहेगा विशेष फोकस

कार्यशाला में यूनाइटेड किंगडम (UK), ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ऑस्ट्रेलिया जैसे संभावनाओं वाले बाजारों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। निर्यातकों को इन देशों में उपलब्ध और उभरते व्यापारिक अवसरों की जानकारी दी जाएगी

क्षेत्रवार सत्रों में दी जाएगी व्यावहारिक जानकारी

कार्यशाला के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें क्षेत्रवार निर्यात संभावनाओं, संभावित निर्यात उत्पादों, उत्पत्ति के नियमों (Rules of Origin), गैर-शुल्क बाधाओं और मुक्त व्यापार समझौतों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

इन सत्रों का उद्देश्य निर्यातकों को व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे मुक्त व्यापार समझौतों के तहत मिलने वाली सुविधाओं और लाभों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें। इससे छत्तीसगढ़ के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here