रायपुर में 8.16 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा और नकदी जब्त

0
7

कारी तालाब के पास ग्राहक तलाश रहा था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; जब्त मादक पदार्थ की कीमत 1.63 लाख रुपये बताई गई


रायपुर । राजधानी में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आजाद चौक थाना पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.16 ग्राम चिट्टा, 1,800 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त की है। जब्त सामग्री और वाहन की कुल कीमत करीब 2.13 लाख रुपये बताई गई है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

कारी तालाब के पास ग्राहक तलाशने की सूचना

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को आजाद चौक थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कारी तालाब के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिंसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. मानसी साकोरे के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति मिला, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

तलाशी में मिला चिट्टा और नकदी

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित देवांगन बताया। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.16 ग्राम चिट्टा और 1,800 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी की पहचान अमित देवांगन उर्फ वासु (35), पिता बसंत देवांगन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ब्राह्मणपारा, आजाद चौक का निवासी है और वर्तमान में कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में रह रहा है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ, नकदी और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त की। जब्त चिट्टे की कीमत 1,63,200 रुपये बताई गई है। वाहन सहित कुल जब्ती की कीमत करीब 2,13,000 रुपये है।

नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आजाद चौक थाने में अपराध क्रमांक 302/26 के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की उपलब्धता और उसके स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here