बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना, 10 दिन में होगा सर्वे

0
8

कोरिया जिले के किसानों के लिए कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी, कृषि रक्षक पोर्टल के टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत

कोरिया । बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान होने की आशंका के बीच कोरिया जिले के कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित फसल को नुकसान होने पर किसानों को 72 घंटे के भीतर इसकी सूचना देनी होगी। सूचना मिलने के बाद बीमा कंपनी 10 दिनों के भीतर सर्वे कर नुकसान का आकलन करेगी।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने हाल ही में बारिश के दौरान खेतों में पहुंचकर किसानों से मुलाकात की थी और धान की फसल की स्थिति की जानकारी ली थी। उन्होंने बेमौसम बारिश से फसल को संभावित नुकसान को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देश तत्काल किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए थे।

टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराएं सूचना

उप संचालक कृषि के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश के कारण यदि बीमित फसल को नुकसान पहुंचता है, तो किसान कृषि रक्षक पोर्टल के टोल-फ्री नंबर 14447 पर इसकी सूचना दर्ज करा सकते हैं। सूचना मिलने के बाद संबंधित बीमा कंपनी 10 दिनों के भीतर सर्वे कर नुकसान का आकलन करेगी।

कटाई के बाद सुखाए जा रहे धान को भी बीमा सुरक्षा

एडवाइजरी के मुताबिक, कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखे गए बीमित धान के करपे को भी योजना की शर्तों के तहत कटाई की तारीख से अधिकतम 14 दिनों तक बीमा सुरक्षा मिलती है। वहीं, खड़ी फसल में जलभराव से हुए नुकसान का आकलन फसल कटाई प्रयोग से प्राप्त उपज के आधार पर किया जाएगा।

तस्वीरें और वीडियो सुरक्षित रखने की अपील

किसानों को नुकसान की सूचना दर्ज कराते समय अपना नाम, मोबाइल नंबर, गांव, तहसील, खसरा नंबर, बीमित फसल का नाम, पॉलिसी नंबर, नुकसान की तारीख और उसका विवरण देना होगा।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे फसल को हुए नुकसान की तस्वीरें और वीडियो सुरक्षित रखें। साथ ही बीमा कंपनी के अलावा संबंधित पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को भी इसकी जानकारी दें, ताकि नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here