सैयद मोदी बैडमिंटन: खिताबी हैट्रिक लगाने उतरेंगी त्रिसा जॉली-गायत्री गोपीचंद

0
5
Nby

लखनऊ में सुपर 300 टूर्नामेंट का आयोजन, पिछले दो संस्करणों की चैंपियन भारतीय जोड़ी की नजरें लगातार तीसरे खिताब पर

नई दिल्ली । लखनऊ में आयोजित सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय महिला युगल जोड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की नजरें खिताबी हैट्रिक पर होंगी। पिछले दो संस्करणों में खिताब जीत चुकी गत चैंपियन जोड़ी इस बार भी अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से उतरेगी।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

2.5 लाख डॉलर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में कई भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। हालांकि, पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और किदांबी श्रीकांत जैसे प्रमुख खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

विश्व चैंपियनशिप में भी जीता था पदक

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद पिछले दो सत्रों से इस टूर्नामेंट की चैंपियन हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अगस्त में दिल्ली में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी महिला युगल वर्ग का पदक जीता था।

क्वालीफायर से होगा पहला मुकाबला

भारतीय जोड़ी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत क्वालीफायर से करेगी। लगातार दो बार खिताब जीतने के बाद अब दोनों खिलाड़ियों के सामने तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने की चुनौती होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here