कांग्रेस के पूर्व विधायक तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

0
181

कांग्रेस के पूर्व विधायक तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बिलासपुर- कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिन्दूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एफआईआर दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पूर्व विधायक ने ऑपरेशन सिन्दूर और प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनकर पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट किये थे।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ! तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!
युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ!
तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!

इस पोस्ट से आहत पन्ना नगर के रहने वाले रंजीत यादव ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। सम्भावना जताई जा रही है कि पुलिस इस मामले में पूर्व विधायक से पूछताछ कर सकती है। गौरतलब है कि अरुण तिवारी का विवादों से पुराना नाता रहा है।

पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अरुण तिवारी ने पार्टी में टिकट के बदले पैसे लिए जाने का आरोप लगाकर पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थी। अरुण तिवारी ने बाकायदा इससे जुड़ा ऑडियो भी मीडिया में जारी किया था। बहरहाल इस नए मामले ने उन्हें फिर एक बार सुर्खियों में ला दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here