कांकेर- कई महीनो के कड़ी मशक्कत के बाद आदमखोर तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को मिली सफलता!

0
373

कांकेर- कई महीनो के कड़ी मशक्कत के बाद आदमखोर तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को मिली सफलता!

कांकेर- कई महीनो के कड़ी मशक्कत के बाद आदमखोर तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को मिली सफलता! कांकेर के रावस इलाके के आँछीडोंगरी गांव में आज एक आदमखोर तेंदुआ को पकड़ने में वन विभाग ने सफलता पाई है। इस आदमखोर तेंदुआ ने अब तक सात ग्रामीणों पर हमला किया था जिसमें एक मासूम की मौत भी हो गई थी। ग्रामीण लगातार वन विभाग को तेंदुआ को पकड़ने को लेकर शिकायत कर रहे थे। ग्रामीणों में दहशत का वातावरण बना हुआ था जिसे देखते हुए वन विभाग ने पिंजरे में मुर्गा रखकर तेंदुआ को पकड़ने का प्लान बनाया जो कारगर साबित हुआ। मुर्गा को खाने के फेर में तेंदुआ देर रात लगभग साढ़े तीन बजे रात में पिंजरे में फंस गया। तेंदुआ को लेकर वन विभाग की टीम कांकेर रेस्ट हाउस पहुंची। अब उसे अब सीता नदी टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट में छोड़ा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here