ऑपरेशन बाज: गौ-तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 16 बैल जब्त

0
302

ऑपरेशन बाज: गौ-तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 16 बैल जब्त

मुंगेली- पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ अभियान के तहत थाना लालपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। ग्राम हरनाचाका के पास बुचड़खाने ले जाए जा रहे 16 बैलों को क्रूरता पूर्वक हांकते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं दो आरोपी फरार हो गए।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

क्या है मामला:
14 जून की रात करीब 11:30 बजे ग्राम हरनाचाका रोड पर ग्रामीणों से सूचना मिली कि चार व्यक्ति क्रूरतापूर्वक बैलों को पैदल हांकते हुए ले जा रहे हैं। थाना प्रभारी अमित गुप्ता के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी:
मनीष बांधले पिता धनुष बांधले (उम्र 20), निवासी ग्राम दाउकापा, थाना जरहागांव
लखनलाल बंजारे पिता माधो बंजारे (उम्र 40), निवासी मुसउ नवागांव, थाना फास्टरपुर

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे 16 नग बैलों को बूचड़खाने ले जा रहे थे। मौके से सभी बैल जब्त कर पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 और छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6 और 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस टीम की अहम भूमिका:
कार्रवाई में उप निरीक्षक अमित गुप्ता (थाना प्रभारी), सउनि दिलीप प्रभाकर, रघुवीर सिंह राजपूत, प्र.आर. डोमरू ध्रुव, भोप सिंह, आरक्षक जितेंद्र सिंह, रमाकांत डहरिया, देवेन्द्र नागरे सहित पूरी टीम ने मुस्तैदी से कार्य किया।

एसपी का सख्त संदेश:
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने स्पष्ट किया है कि गौ-तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

मुंगेली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी पर लगाम लगेगी और आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here