माना अनुभाग के पुलिस मितान का अम्बेडकर भवन मंदिर हसौद मे सम्मेलन आयोजित

0
125

श्री अमरेश मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज एवं डॉ. लाल उमेद सिंह विरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रो से पुलिस मितान का गठन किया जाना है पुलिस मितान अपराधिक गतिविधियो मे नियंत्रण व सड़क हादसो मे घायलो को तत्काल हास्पिटल पहुंचाने में पुलिस का सहयोग कर जनहित के कार्यों में सहयोगी बनेंगे।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

प्रत्येक थाना क्षेत्रो में विभिन्न ग्रामो एवं वार्ड से पुलिस मितान बनाया गया है माना अनुभाग के थाना क्षेत्रो मे बनाये गये पुलिस मितान का प्राथमिक जानकारी देने हेतु सम्मेलन अम्बेडकर भवन मंदिर हसौद में रखा गया था जिसमे 130 पुलिस मितान उपस्थित हुये थे। उपस्थित पुलिस मितान को पहचान हेतु टी शर्ट वितरित किया गया साथ ही जिन पुलिस मितानो का ड्रायविंग लाईसेंस नही बना था उनका ड्रायविंग लाईसेंस बनाने हेतु आवेदन कराकर लर्निंग लाईसेंस प्रदाय किया गया अगामी दिनों में जिसे के समस्त पुलिस मितानो का बड़ा सम्मेलन किया जायेगा उक्त सम्मेलन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पशांत शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल एवं थाना प्रभारी माना थाना प्रभारी मंदिर हसौद थाना प्रभारी आरंग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here