जिला चिकित्सालय में कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन

0
160

55 लोगों का किया गया कैंसर स्क्रीनिंग

राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में गैर संचारी रोग कार्यक्रम अंतर्गत जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में बालको मेडिकल सेंटर के सहयोग से कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में बालको मेडिकल सेंटर से कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि राय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, डॉ. माधुरी खूंटे, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अल्पना लूनिया, जिला सलाहकार आरएमएनसीएचए डॉ. स्नेहा जैन, जिला सलाहकार एनसीडी डॉ. विकास राठौर उपस्थित थे। कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प में ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर का परीक्षण किया गया। परीक्षण हेतु कैम्प में कुल 55 लोगों का कैंसर स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें 3 स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर, ब्लड कैंसर के संभावित मरीज मिले। जिन्हे अग्रीम जांच हेतु मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव जाने की सलाह दी गई। कैम्प में कैंसर स्क्रीनिंग के साथ साथ बीपी एवं शुगर की जांच भी की गयी।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here