15 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

0
232

लोरमी । लोरमी बिजली विभाग में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता को एसीबी बिलासपुर टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एसीबी टीम के द्वारा बिजली विभाग के जिस कर्मचारी को रिश्वत की लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है वह पहले नेवी में ऑफिसर रह चुका है जो कि रिटायर होने के बाद बिजली विभाग में नौकरी पर है जिसे पहली पोस्टिंग के रूप में लोरमी में कनिष्ठ अभियंता के रूप में पदस्थापना मिली थी। जानकारी के अनुसार प्रार्थी नंदकुमार साहू निवासी पाली के घर में अवैध कनेक्शन से बिजली चल रहा था जिस पर कार्यवाही न करने के लिए कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता के द्वारा प्रार्थी नंदकुमार साहू से 50 हजार रुपए की मांग की गई थी।

जिस पर प्रार्थी 15 हजार रुपए लेकर बिजली कार्यालय पहुंचा और कनिष्ठ अभियंता ने रिश्वत की राशि को बिजली विभाग से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक किराना दुकान के पास पहुंचकर लेने की बात कही। जिसके बाद प्रार्थी उक्त दुकान के पास पहुंचा जहां पर कुछ देर बाद कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता अपनी निजी वाहन क्रमांक सीजी 12 एएल 4403 में पहुंचा जहां प्रार्थी को गाड़ी के अंदर बुलाकर रिश्वत की रकम 15 हजार रुपए ली।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

जिसके बाद रिश्वतखोर कनिष्ठ अभियंता को एसीबी बिलासपुर टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। गया इसके बाद एसीबी टीम के द्वारा कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मुंगेली न्यायालय में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here