फार्मा प्लांट में विस्फोट: 8 की मौत, कई घायल

0
176

चेन्नई । तेलंगाना के संगारेड्डी में सोमवार को एक फार्मा प्लांट में हुए संदिग्ध विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पशम्यलारम औद्योगिक एस्टेट में सिगाची फार्मा कंपनी में जहां विस्फोट हुआ, वहां कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं।

घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमने दुर्घटना स्थल से छह शव बरामद किए हैं और दो को अस्पताल में डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।’ घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज जारी है। उनकी हालत के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है, क्योंकि बचाव अभियान अभी भी जारी है। आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को लगाया गया।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया

यह पूछे जाने पर कि क्या यह विस्फोट था या फिर कोई अन्य दुर्घटना? एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि यह विस्फोट था। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को फंसे हुए श्रमिकों को बचाने और उन्हें सबसे अच्छा इलाज मुहैया कराने के लिए सभी कदम उठाने का निर्देश दिया।

सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में जानिए

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है, जो सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई), इंटरमीडिएट्स, एक्सिपिएंट्स, विटामिन-मिनरल मिक्सचर्स, संचालन और प्रबंधन (ओएंडएम) सेवाओं के लिए काम करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here