स्टेट ऑडिट कार्यालय के अधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

0
58

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ऑडिट क्षेत्रीय कार्यालय, घड़ी चौक रायपुर से सहायक संचालक एन.यू. खान एवं अथनास तिर्की 30 जून को सेवा निवृत्त हो गए। इस अवसर पर एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में विभाग के संयुक्त संचालक शैलेन्द्र बंसपाल ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को श्रीफल, शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और उनके सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि खान व तिर्की ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ किया है।

कार्यालयीन साथियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल भावुक लेकिन सम्मानपूर्ण रहा, जिसमें उनके सहयोग और कार्यशैली की सराहना करते हुए विदाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here