इंडियाज़ गॉट टैलेंट के लिए दिल्ली में ऑडिशन 20 जुलाई को

0
219

नई दिल्ली । दिल्ली तैयार हो जाओ अपना टैलेंट दिखाने के लिए, क्योंकि इंडियाज़ गॉट टैलेंट 20 जुलाई 2025 को ऑडिशन के लिए तुम्हारे शहर आ रहा है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन इंडियाज़ गॉट टैलेंट का ऑन-ग्राउंड ऑडिशन शुरू करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत दिल्ली से होगी। ये ऑडिशन शनिवार, 20 जुलाई को होंगे। ऑडिशन का स्थान है सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 10, द्वारका, दिल्ली और सुबह 8 बजे से शुरू होंगे।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

यह भारत का ऐसा इकलौता मंच है जो हर उम्र और हर क्षेत्र के टैलेंट को मंच देता है। चाहे डांस हो, सिंगिंग, जादू, ऐक्रोबैटिक्स या कुछ अलग हटकर करने वाले एक्ट, यह मंच हर उस इंसान, जोड़ी, तिकड़ी या ग्रुप के लिए खुला है, जो बड़ा सपना देखते हैं और उसे बड़े अंदाज में दिखाते हैं।

 

ऑडिशन की जानकारी:

तारीख: शनिवार, 20 जुलाई 2025

स्थान: सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 10, द्वारका, दिल्ली

समय: सुबह 8 बजे से

प्रतिभागियों से कहा गया है कि वे अपनी पहचान का कोई भी सही दस्तावेज और परफॉर्मेंस में इस्तेमाल होने वाला सामान साथ लाएं। ऑडिशन सभी भारतीय लोगों के लिए खुले हैं, और बच्चों को अपने मां-बाप या अभिभावक के साथ आना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here