महंत कॉलेज में TC शुल्क वसूली का NSUI ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

0
115

रायपूर। जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के निर्देशानुसार एवं जिला महासचिव दिव्यांश श्रीवास्तव के नेतृत्व में महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) निकालने पर लिए जा रहे ₹300 अवैध शुल्क का विरोध किया गया।

जिला महासचिव दिव्यांश श्रीवास्तव का स्पष्ट कहना है कि इस प्रकार छात्रों से मनमाने ढंग से शुल्क वसूलना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि शिक्षा के अधिकार का भी उल्लंघन है। एनएसयूआई ने महाविद्यालय प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में यह अवैध शुल्क पूर्णतः समाप्त नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

ज्ञापन देने के दौरान प्रशांत चंद्राकर, शिवांक सिंह, रिजवान खान, कृष सहारे, संदीप विश्वकर्मा, लेमन सोनवानी एवं सुमीत शुक्ला उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here