ओडिशा कांग्रेस छात्र विंग का अध्यक्ष रेप के आरोप में गिरफ्तार

0
134

नई दिल्ली । कांग्रेस ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर वहां की भाजपा सरकार को घेरे में ले रही है मगर वहीं कांग्रेस के छात्र विंग के अध्यक्ष को पुलिस ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। छात्रा की तरफ से पुलिस को शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि यह घटना 18 मार्च को हुई थी मगर छात्रा द्वारा इसकी शिकायत रविवार को की गई और पुलिस ने मीडियो को सोमवार यानी आज 21 जुलाई को जानकारी दी।

ओडिशा में घटी इस घटना के संबंध में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, ‘यह घटना 18 मार्च को हुई थी लेकिन छात्रा द्वारा रविवार को मंचेश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह सामने घटना सामने आई। छात्र की तरफ से की गई शिकायत के आधार पर मंचेश्वर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और आरोपी यानी उदित प्रधान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।’ पुलिस ने यह भी बताया कि छात्रा ने एनएसयूआई की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष पर यह भी आरोप लगाया कि उसने उसे घटना के बारे में किसी नहीं बताने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि, आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दुष्कर्म और आपराधिक धमकी भी शामिल है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

भाजपा नेता अमित मालवीय ने साधा निशाना

इस खबर के सामने आने के बाद अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने न्यूज एजेंसी की इस खबर के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, ‘राहुल गांधी का एक और बब्बर शेर जेल में।’ आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर BNS की धारा 64(1),

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here