आपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति को देखा : मोदी

0
112

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की सेना ने आतंकियो के आकाओं के घर में जाकर जिस प्रकार का सफल अभियान चलाया उससे पूरी दुनिया ने देश की सैन्य शक्ति और सैन्य सामर्थ्य को देखा है।

श्री मोदी ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले आज संसद परिसर में कहा कि यह सत्र एक विजयोत्सव है। पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति और सैन्य के सामर्थ्य का रूप देखा है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था उसे सौ फीसदी हासिल किया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

आतंकियों के आकाओं के घर में जाकर 22 मिनट के भीतर ऑपरेशन सिंदूर के तहत उसको जमींदोज कर दिया गया। मैंने बिहार के कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी कि हमारी सैन्य शक्ति ने बहुत ही कम समय में सिद्ध करके दिखा दिया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति के ये नये स्वरूप पर दुनिया आकर्षित हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here