यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले को मिलेगा एक लाख रूपये

0
163

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से 12 अगस्त तक आवेदन

गरियाबंद। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए प्रोत्साहन योजना संचालित है। इसके तहत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गरियाबंद ने बताया कि योजना का लाभ लेने ऐसे पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। पात्रता शर्ते एवं आवेदन का प्रारूप विभाग की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन में अपलोटड किया गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास ब्लॉक डी भूतल इंद्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर में अंतिम तिथि तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक से भी भेजा जा सकता है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here