स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता पखवाड़ा: रायपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान

0
114

रायपुर । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में ‘स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत स्वच्छता को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 1 से 15 अगस्त तक मनाए जा रहे इस पखवाड़े में हर दिन एक विशिष्ट स्वच्छता थीम के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

सामूहिक श्रमदान और सैनिटेशन वर्कशॉप का आयोजन

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

आज, 4 अगस्त को वाणिज्य और चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दुर्ग स्टेशन, कोचिंग डिपो दुर्ग, पीपी यार्ड भिलाई, तथा रेल कॉलोनियों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। रेलवे कर्मचारियों, नागरिकों और बच्चों ने श्रमदान कर स्टेशन परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान दिया। साथ ही, स्वास्थ्य व स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

सफाई तकनीकों की दी गई जानकारी

स्वच्छता अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सैनिटेशन वर्कशॉप भी आयोजित की गईं, जिनमें कर्मचारियों को व्यक्तिगत हाइजीन, सामूहिक सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण अनुकूल विधियों की जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि स्टेशन, कार्यालय और वर्कशॉप जैसे सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए कौन-से सैनिटेशन उत्पाद और तकनीक अधिक प्रभावी हैं।

पोस्टर प्रदर्शनी से लेकर नुक्कड़ नाटक तक

अभियान की शुरुआत 1 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक दयानंद द्वारा सभी स्टेशनों पर स्वच्छता शपथ के साथ की गई। 2 अगस्त को स्काउट्स-गाइड्स और स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

3 अगस्त को रायपुर, दुर्ग, भिलाई, दल्ली-राजहरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर पोस्टर प्रदर्शनी, स्लोगन लेखन, स्टेशन परिसर की सफाई, यात्रियों से संवाद, नुक्कड़ नाटक और जनजागरूकता उद्घोषणाओं के माध्यम से स्वच्छता को मिशन के रूप में प्रस्तुत किया गया।

अभियान बना जनआंदोलन

रेलवे प्रशासन का यह प्रयास है कि स्वच्छता को सिर्फ एक दायित्व नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन का रूप दिया जाए। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी स्टाफ और यात्रियों से अपील की कि वे स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए अपने परिवेश को स्वच्छ रखें।

स्वच्छता पखवाड़ा 15 अगस्त तक चलेगा और इसमें शामिल सभी गतिविधियाँ नागरिक सहभागिता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here