बस्तर कमिश्नर, आईजी, डीआईजी ने अतिवर्षा बाधित बागमुंडी पनेड़ा, एनएच मार्ग का किया निरीक्षण

0
80

दंतेवाड़ा । आज बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह,आईजी सुंदरराज पी,डीआईजी कमलोचन कश्यप द्वारा अतिवर्षा बाधित बागमुंडी पनेड़ा,एनएच मार्ग का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया गया।

इस दौरान उपस्थित कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा मार्ग मरम्मत कार्य के लिए प्रशासनिक प्रयासों,तकनीकि टीम की नियुक्ति सहित गीदम,बारसूर तथा दन्तेवाड़ा के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावितों को राहत एवं पुनर्वास संबंधी कार्यवाही की जानकारी से अवगत कराया गया। इस दौरान कमिश्नर,आईजी,डीआईजी द्वारा कार्य को यु़द्ध स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गये ताकि यातायात सुचारू रूप से बहाल किया जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here