ठंड की चपेट उत्तर भारत, इन राज्यों में बर्फबारी के आसार

0
105

नई दिल्ली । पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। ठंड की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी और बिहार तक हर राज्य में ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो नए साल के साथ ही ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। वहीं तेज हवाओं की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि तेज हवाओं की वजह से दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी में थोड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। मौसम विभान ने दिल्ली-एनसीआर के तापमान में और अधिक कमी आने की आशंका जताई है।

यूपी-बिहार में कड़ाके की ठंड

इसके अलावा यूपी में भी ठंड का मौसम बना रहेगा। यहां यूपी के अधिकांश जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, संतरविदासनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। इसी तरह से बिहार में भी ठंड की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बिहार के कई जिलों में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार

वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में भी ठंड से हाल बेहाल है। कोहरे की वजह से लोगों को दिन में भी कम विजिबिलिटी की सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में 6 जनवरी को बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के इलाकों में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की आशंका जताई गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी बर्फ पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कई जगहों पर पाला पड़ने की आशंका जताई है, जिससे पहाड़ी इलाकों में फसलों को काफी नुकसान हो सकता है।

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश

वहीं केरल में बारिश का दौर शुरू हो गया है। यहां कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने केरल में अगले दो दिन तक भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा कर्नाटक में भी अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। राज्य में अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके अलावा पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार में अगले 2 दिन भारी बारिश होने की संभावना है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here