कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सरिया क्षेत्र के मक्का उत्पादक किसानों को प्रोत्साहित किया

0
75

सारंगढ़ बिलाईगढ़। सरिया के समीप गांव तोरा के किसान प्रदीप साहू सहित अन्य किसानों से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने उसके मक्का के खेत में मुलाकात किया। कलेक्टर ने किसान को कहा कि धान के बदले अन्य फसल लेने पर 11 हजार रूपए और दलहन तिलहन अरहर, उड़द, मूंगफली, तिल, मक्का, कोदो कुटकी फसल लेने पर कृषक उन्नति योजना से 10 हजार प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता प्रोत्साहन राशि के लिए गिरदावरी जांच में फसल दर्शाने और फसल पंजीयन कराएं। इस प्रकार कलेक्टर ने धान के बदले और दलहन तिलहन फसल का उत्पादन करने के लिए किसान को प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने मक्का बिक्री के लिए बाजार, रेट, कृषि, पानी आदि के बारे में किसान से जानकारी लिए। किसान ने बताया कि वे दो एकड़ में मक्का के फसल का उत्पादन कर रहे हैं और उसका बिक्री के लिए रायगढ़ भेजते हैं। कृषि उप संचालक आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि पात्र किसान योजना के तहत कृषि विभाग से बीज सहित अन्य कृषि उत्पाद प्राप्त कर सकते हैं और यदि वे बीज की खरीदी किए हैं तो बीज का बिल प्रस्तुत करने पर किसान के खाते में बिल की राशि का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, तहसीलदार कोमल साहू उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here