दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: गलत रनवे पर उतरी अफगान एयरलाइंस की फ्लाइट

0
81

नई दिल्ली । नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को एक गंभीर हादसा होते होते बच गया। काबुल से आ रही एरियाना अफगान एयरलाइंस की फ्लाइट एफजी 311 गलत रनवे पर उतर गई, जबकि उसी समय उस रनवे से एक अन्य विमान टेक ऑफ कर रहा था। एक वरिष्ठ डीजीसीए अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

फ्लाइट को रनवे 29एल पर लैंडिंग की अनुमति मिली थी। लेकिन पायलट ने विमान को रनवे 29आर पर उतार दिया। पायलट इन कमांड के अनुसार, लगभग 4 नॉटिकल माइल की दूरी पर आईएलएस सिग्नल खत्म हो गया और विमान दाईं ओर खिसक गया। इसके बाद पायलट ने विजुअल अप्रोच के आधार पर रनवे 29आर पर लैंडिंग कर दी।

आईएलएस एक प्रिसिजन रेडियो नेविगेशन सिस्टम है जो कम दृश्यता और खराब मौसम में भी विमान को सुरक्षित लैंडिंग में मदद करता है। डीजीसीए अधिकारी के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पुष्टि की थी कि अनुमति 29एल के लिए थी और पायलट ने भी यही स्वीकार किया था।

पायलट ने यह भी दावा किया कि फाइनल अप्रोच फिक्स पार करने के बाद दोनों आईएलएस सिस्टम में खराबी आई। खराब दृश्यता और आईएलएस फेल होने के कारण विमान सही दिशा से भटक गया। पायलट के मुताबिक, इस दौरान दिल्ली टावर की ओर से किसी विचलन की जानकारी नहीं दी गई।

लैंडिंग के बाद पायलट को पता चला कि विमान गलत रनवे पर उतर गया है। डीजीसीए अधिकारी ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि आईएलएस की समस्या विमान में थी या कहीं और।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here