डॉ. एस. जयशंकर ने इजराइल के विदेश मंत्री के साथ की बैठक

0
139

नई दिल्ली:  भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ तेल अवीव में महत्वपूर्ण बैठक की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी, क्षेत्रीय परिस्थितियों और आतंकवाद के ख़िलाफ़ सहयोग पर विचार-विमर्श किया।

एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हनुक्का उत्सव पर हुए आतंकवादी हमले पर गहरी संवेदना व्यक्त की और भारत तथा इज़राइल आतंकवाद के सभी रूपों के ख़िलाफ़ “जीरो-टॉलरेंस” नीति पर एकजुटता दोहराई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-इज़राइल रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने की इच्छा जताई।

उन्होंने क्षेत्रीय विकास, गाज़ा शांति योजना और स्थायी शांति की दिशा में प्रयासों पर भी विचार साझा किया। इस मुलाक़ात से भारत-इज़राइल के बीच कूटनीतिक और सुरक्षा सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदियों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद इजरायल में किसी विदेश मंत्री की यह पहली यात्रा है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here