सूर्य मित्र संकाय के अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु आवेदन

0
89

बालोद । मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत सोलर पैनल इंस्टालर (सूर्य मित्र) संकाय के अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज बालोद में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिले के इच्छुक हितग्राहियों के लिए सोलर पैनल इंस्टालर (सूर्य मित्र) संकाय के अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक हितग्राही जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, (शास. आई.टी.आई. छात्रावास) बालोद में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर आधार कार्ड, जाति, निवासी प्रमाण पत्र एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ आवेदन जमा कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here