पांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

0
143

धमतरी । धमतरी जिले में बीते दिनों लगातार मंदिरों में हुई चोरियों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सिलसिलेवार पांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने चोरी किए गए लाखों रुपए के जेवरात और अन्य सामान भी बरामद कर लिए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

    जाहिर ख़ान

    अफ़रोज़ ख़ान (पत्नी)

    मुहम्मद मुनाफ़

    ताहिरा बानो (पत्नी)

सबसे बड़ी वारदात कुरूद के प्रसिद्ध चंडी माता मंदिर में हुई थी, जहाँ चोरों ने रात के अंधेरे में मंदिर का ताला तोड़ा और माता की मूर्ति से रानी हार, चरण पादुका, मुकुट, कुंडल सहित दान पेटी पर भी हाथ साफ कर दिया। यह मंदिर कुरुद थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।

सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर के दरवाजे टूटे हुए मिले और अंदर माता की मूर्ति अपवित्र अवस्था में थी। इससे श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने मंदिर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए, खासकर तब जब यह मंदिर पुलिस थाने से चंद कदम की दूरी पर है।

CCTV फुटेज और खोजी कुत्ते से मिला सुराग

चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज खंगालने के साथ-साथ खोजी कुत्तों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में इन आरोपियों ने धमतरी जिले के अन्य मंदिरों में भी चोरी की बात कबूल की है।

पहले भी हो चुकी थी चोरी

बताया जा रहा है कि कुछ हफ्ते पहले छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में भी इसी तरह की चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें अब यही गिरोह शामिल पाया गया है।

पुलिस द्वारा चोरी गए माल की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here