जशपुर में सूटकेस कांड: पत्नी ने पति की हत्या कर शव ट्रॉली बैग में छिपाया

0
664

जशपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को ट्रॉली सूटकेस में छिपा दिया और मौके से फरार हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के भींजपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बीती रात विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर हथौड़े से वार कर पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को ट्रॉली सूटकेस में डालकर छिपा दिया।

आरोपी महिला ने हत्या के बाद अपने बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी। बेटे द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉली बैग से शव बरामद किया। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

हत्या के बाद महिला फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जशपुर पुलिस की टीमें आसपास के इलाकों में महिला की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। इस सूटकेस कांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है, और लोग इसे लेकर स्तब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here