प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

0
115

जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम सिहारबुड़, निवासी स्व. घासी राम का कुआं के पानी में डूबने से 04 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पुत्र ब्रिज कुमार सिदार एवं रोहित सिदार हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here