मुरैना- जनसुनवाई में 570 नागरिकों की समस्याएँ सुनीं, कलेक्टर ने अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए

0
118

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई करने के निर्देश है । निर्देशो के तहत 11 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से सांय 5ः45 तक लगभग 7 घंटे चली जनसुनवाई में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कलेक्ट्रेट भवन में 570 आवेदनकर्ताओं की समस्याएँ सुनीं। सभी आवेदनों को समाधान हेतु जन आकांक्षा पोर्टल पर अपलोड कराया गया।कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समयसीमा के भीतर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आवेदन ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है और गंभीर मामलों पर उनके द्वारा टीएल मार्क भी किया जा रहा है, जिनके समाधान हेतु 10, 15 और 20 दिन की समयावधि निर्धारित है।जनसुनवाई में काजीबसई निवासी श्रीमती अफसाना ने अपने पति के 11 दिसम्बर 2024 को निधन के बाद विधवा पेंशन स्वीकृत किए जाने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए 15 दिवस के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए।महावीरपुरा निवासी श्रीमती गुड्डी पत्नी बनवारी ने मौजा लालौर में अपनी भूमि के नामांतरण में हो रही देरी की शिकायत की। कलेक्टर ने पटवारी द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए 10 दिन में कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।जतावर निवासी सूरज बघेल ने भी अपनी भूमि के लंबित नामांतरण के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर ने मामले का त्वरित निराकरण कर 15 दिवस के भीतर नामांतरण पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here