मंदसौर- मतदाताओं को गणना प्रारूप वितरण का कार्य लगातार जारी

0
142

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले में मतदाताओं को गणना प्रारूप वितरण का कार्य निरंतर गति से जारी है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संपादित किया जा रहा है।आज सीतामऊ एवं सुवासरा क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग द्वारा स्वयं फील्ड में जाकर गणना प्रारूप का वितरण किया गया तथा कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी मंदसौर द्वारा सभी आरओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के नियुक्त बीएलओ की प्रतिदिन समीक्षा करें एवं आयोग द्वारा प्रदत्त गणना प्रारूप को निर्धारित समय-सीमा में मतदाताओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

जिले में 1136 मतदान केंद्रों पर कुल 10,53,641 मतदाताओं को गणना प्रारूप प्रदान किए जाएंगे। यह प्रक्रिया 4 नवम्बर से प्रारंभ की गई है, जो आगामी 4 दिसम्बर तक निरंतर जारी रहेगी।गणना प्रारूपों की पर्याप्त मात्रा जिला मुख्यालय से सभी विधानसभा मुख्यालयों तक पहुंचा दी गई है। तत्पश्चात इन्हें संबंधित बीएलओ को वितरित कर दिया गया है, जिससे प्रत्येक मतदाता तक यह प्रारूप समय पर पहुंचे।इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का सुचारू रूप से उपयोग कर सके।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here