बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से एक की मौत, कई घायल

0
113

भोपाल । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में अचानक टेंट के गिरने से भगदड़ की स्थिति बन गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग गुरुवार सुबह बागेश्वर धाम पहुंचे थे। आरती के दौरान बारिश हो रही थी, इसलिए लोगों ने बचने के लिए टेंट का सहारा लिया। सभी लोग एक स्थान पर टेंट के नीचे जमा हो गए। इस दौरान टेंट का कुछ हिस्सा गिर गया।

टेंट गिरने से हुए हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी को जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। मृतक की पहचान श्यामलाल कौशिक के तौर पर हुई है। श्यामलाल कौशिक अपने परिजनों के साथ उत्तर प्रदेश के गोंडा से बागेश्वर धाम दर्शन करने आए थे।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 4 जुलाई को जन्मदिन है। इस अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। श्यामलाल भी अपने परिजनों के साथ यहां आए थे। श्यामलाल के परिजनों की मानें तो बारिश से बचने के लिए जब उन्होंने टेंट का सहारा लिया, तो लोहे का एक एंगल उनके सिर पर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here