11 जुलाई को रिलीज होगी पकलू पचासी की छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘तोर संग मया लागे’

0
239

प्रेस वार्ता में कलाकारों ने साझा की जानकारी

भिलाई । सोशल मीडिया पर अपनी हास्य शैली से लाखों दिल जीतने वाले मशहूर यूट्यूबर पकलू पचासी अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। उनकी छत्तीसगढ़ी फिल्म “तोर संग मया लागे” 11 जुलाई से प्रदेशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रविवार को भिलाई में आयोजित प्रेस वार्ता में फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ी खास बातें साझा कीं।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

 

फिल्म के निर्माता सोमेश केशरवानी, सागर केशरवानी, मदन कहरा और उत्तम तिवारी हैं, जबकि निर्देशन की कमान भी उत्तम तिवारी ने संभाली है। निर्माता सागर केशरवानी ने बताया कि यह फिल्म भिलाई, दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के अधिकतम शहरों में प्रदर्शित की जा रही है।

 

क्या है फिल्म की खासियत?

“तोर संग मया लागे” एक पारिवारिक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें हल्की-फुल्की नोकझोंक, इमोशन, एक्शन और मनोरंजन का भरपूर तड़का है। फिल्म को सभी उम्र के दर्शक परिवार के साथ देख सकेंगे।

 

म्यूजिक और तकनीकी टीम की भी रही बड़ी भूमिका

फिल्म के गानों को दर्शकों से पहले ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। संगीत उत्तम तिवारी ने दिया है, रिकॉर्डिंग मिलन स्टूडियो व मिक्सिंग कटक में हुई है। म्यूजिक अरेंजमेंट प्रफुल्ल बेहरा का है।

 

गायकों में सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, नितिन दुबे, अनुपमा मिश्रा, श्रद्धा मंडल और कंचन जोशी ने अपनी सुरीली आवाज दी है।

 

कोरियोग्राफी में दिलीप बैस और ओडिशा के नंदू मास्टर ने जान फूंकी है।

 

कैमरामैन: विष्णु शर्मा, लक्ष्मण यादव, मयंक साहू

मेकअप: रज्जू सरकार, विलास राऊत

आर्ट डिजाइनर: अश्वनी जंघेल

सह-निर्देशक: अर्जुन परमार, महेश सिंह

प्रोडक्शन मैनेजर: प्रदीप विश्वकर्मा, योगेश साहू, योगेश कश्यप

 

अभिनय में कौन-कौन?

फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं पकलू पचासी और हिरनमयी दास। साथ ही जीत शर्मा, कीर्ति प्रकाश जायसवाल, आलोक मिश्रा, विनोद उपाध्याय, अर्जुन परमार, गायत्री निषाद, दिव्या नागदेवे, मोहन चौहान, प्रकाश, शशीता साहू जैसे कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here