रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के मुख्यमंत्री के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की

0
163

रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें राज्य की प्रमुख सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले निर्माण परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। बैठक में उप-मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी, वरिष्ठ अधिकारी और टाटा, माइक्रोन तथा सीजी सेमीकॉन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में ढोलेरा और साणंद में कार्यान्वित की जा रही बड़ी परियोजनाओं के लिए बिजली, पानी और आपूर्ति सहित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रभावी समन्वय स्थापित करने के लिए विभिन्‍न विभागों को निर्देश जारी किए।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

श्री वैष्णव ने कहा कि भारत की पहली पूर्णरूप से कार्यात्मक सेमीकंडक्टर चिप की समय पर उपलब्‍धता केंद्र और राज्य सरकारों का साझा दायित्‍व है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्‍य सरकार उद्योग भागीदारों की सहायता के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि लगभग दस महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गुजरात भारत को एक वैश्विक सेमीकंडक्टर केंद्र के रूप में स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभाए।

बैठक के बाद, केंद्रीय मंत्री ने अहमदाबाद में हाई-स्पीड रेलवे स्टेशन स्थल का दौरा कर अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के कार्य प्रगति की समीक्षा की। श्री वैष्‍णव ने कहा कि हाई-स्पीड रेल यानि बुलेट ट्रेन के स्टेशन लगभग तैयार हैं। बुलेट ट्रेन स्टेशन और अहमदाबाद स्टेशन दोनों पूरी तरह से एकीकृत होंगे। उन्होंने कहा कि तीन नए प्लेटफ़ॉर्म जुड़ने से अहमदाबाद रेलवे स्टेशन की क्षमता भी बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here