रायपुर एम्स से फरार कैदी गिरफ्तार…

0
133

रायपुर। हत्या के मामले में सेंट्रल जेल रायपुर में बंद विचाराधीन कैदी करण पोर्ते शनिवार को पुलिस को चकमा देकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर से फरार हो गया था। फरारी की खबर मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाया और अंततः उसे एक ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कैदी के फरार होने के बाद रायपुर पुलिस, दुर्ग पुलिस, जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने मिलकर त्वरित कार्रवाई शुरू की। रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी गई और सक्रियता के चलते आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

इस अभियान में आईजी आरपीएफ मुन्नवर खुर्शीद, एसएसपी रायपुर लाल उमेद सिंह, एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल, एसपी जीआरपी श्वेता सिन्हा और रायपुर पुलिस के उपनिरीक्षक मुकेश सोरी सहित कई अधिकारी और जवान शामिल रहे।

फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस तरह से अस्पताल से फरार हुआ और इसमें किसकी लापरवाही रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here