रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 50 नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए

0
94

रायपुर सड़क सुरक्षा को लेकर रायपुर यातायात पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस वर्ष अब तक 3461 वाहन चालकों के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है।

एक रात में 50 वाहन चालक कार्रवाई की जद में
14 जून की रात शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए।

9 स्थानों पर हुई विशेष जांच
यातायात पुलिस ने तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका, भाठागांव, टाटीबंध, कालीबाड़ी, जय स्तंभ, भनपुरी और पंडरी थाना क्षेत्र सहित कुल 9 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।

इन वाहनों पर हुई कार्रवाई
पकड़े गए चालकों में 35 कार चालक, 2 ऑटो/ई-रिक्शा चालक, 6 बाइक सवार, 4 टाटा एस चालक और 3 ट्रैक्टर-ट्रक चालक शामिल हैं। सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय भेजे जाएंगे।

दुर्घटनाएं रोकना है अभियान का उद्देश्य
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान का मकसद राजस्व वसूली नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

नागरिकों से अपील
पुलिस ने वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन न चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, गति सीमा का पालन करने तथा नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की है।

यातायात पुलिस का संदेश:
“शराब पीकर वाहन चलाना केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालना है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here