जीएसटी राजस्व में सराहनीय योगदान के लिए एसईसीएल को मिला सम्मान

0
174

बिलासपुर । जीएसटी विभाग जबलपुर द्वारा जीएसटी राजस्व में सराहनीय योगदान के लिए एसईसीएल को उत्कृष्ट करदाता के रूप में सम्मानित किया है। हाल ही में 8वें जीएसटी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान, एसईसीएल द्वारा समयबद्ध कर भुगतान, पारदर्शी कर प्रणाली के अनुपालन एवं राजस्व संवर्धन में निभाई गई सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया है।एसईसीएल ने वर्ष 2024–25 में कर रिटर्न समय पर दाखिल करने, कर देयताओं का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने एवं सभी विधिक एवं नियामकीय दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सरकारी राजस्व को मजबूत आधार प्रदान किया।

निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार की अगुआई में वित्त विभाग की टीम द्वारा 9 जुलाई को एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन से शिष्टाचार भेंट कर एसईसीएल वित्त वर्ष 2024–25 में जीएसटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिले अवार्ड को सौंपा। दुहन ने वित्त विभाग की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके परिश्रम, दक्षता तथा टीम भावना की सराहना की।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन सह यो/परि) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, श्रे सीडीएन सिंह, महाप्रबंधक (वित्त), आनंद बक्शी, उप-महाप्रबंधक (आईए) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here