फर्जी नेम प्लेट और बत्ती लगाकर मचा रहे हुड़दंग

0
100

रायपुर । छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर की वीआईपी सड़कों पर एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने बेखौफ होकर कानून की धज्जियाँ उड़ाई हैं। वीआईपी रोड, एयरपोर्ट रोड और नवा रायपुर की सड़कों पर कुछ युवकों ने खुलेआम हुड़दंग मचाया, और हैरानी की बात यह रही कि, इन युवकों की गाड़ियों पर पुलिस अधिकारी, एंटी करप्शन ब्यूरो, जज समेत कई संवैधानिक पदों के फर्जी नेम प्लेट और बत्तियाँ लगी हुई थीं।

इन युवकों का ये कारनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें वे नियमों को ताक पर रखकर रफ्तार से गाड़ियाँ दौड़ाते, सायरन बजाते और वीआईपी बनने का नाटक करते दिख रहे हैं। पूरे मामले ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, खासकर तब जब इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब देखना होगा कि, पुलिस इन बदमाशों को कब तक पकड़ती है और ऐसे फर्जीवाड़े पर क्या सख्त कार्रवाई करती है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here