सलौनीकला गांव में युवक पर हमला, दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज

0
161

भटगांव । भटगांव थाना क्षेत्र के सलौनीकला गांव में मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे एक युवक पर दो भाइयों द्वारा लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक अपने घर के बाहर बैठा था, उसी वक्त गांव के राजा टंडन और उनके भाई वहां पहुंचे। राजा टंडन ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो राजा टंडन आपा खो बैठे और अपने भाई पुरुषोत्तम टंडन के साथ मिलकर युवक की पिटाई शुरू कर दी। दोनों ने लात-घूंसों और डंडों से हमला किया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पीड़ित ने अपने परिजनों के साथ भटगांव थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए आरोपी राजा टंडन और पुरुषोत्तम टंडन के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here