ट्रंप ने वीजा और एंट्री नियमों को किया सख्त: 7 देशों पर पूरा ट्रैवल बैन

0
141

दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय और सार्वजनिक सुरक्षा का हवाला देते हुए आव्रजन नीति को और ज्यादा सख्त कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सात देशों और फिलिस्तीनी यात्रा दस्तावेज रखने वाले लोगों पर पूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। इसके साथ ही 15 अन्य देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका में प्रवेश को आंशिक रूप से सीमित कर दिया गया है।

व्हाइट हाउस द्वारा जारी फैक्ट-शीट के अनुसार, यह नया ट्रैवल बैन और एंट्री रेस्ट्रिक्शन 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। प्रशासन का कहना है कि जिन देशों पर यह कार्रवाई की गई है, वहां वीजा जांच प्रणाली कमजोर है, वीजा ओवरस्टे की दर अधिक है और आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों का जोखिम बना रहता है।

नए फैसले के तहत बुर्किना फासो, माली, नाइजर, दक्षिण सूडान और सीरिया को पूर्ण ट्रैवल बैन की सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा फिलिस्तीनी अथॉरिटी द्वारा जारी किए गए यात्रा दस्तावेज रखने वाले फिलिस्तीनियों पर भी अब अमेरिका में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

खास बात यह है कि लाओस और सिएरा लियोन, जिन पर पहले केवल आंशिक पाबंदियां थीं, अब पूर्ण ट्रैवल बैन वाले देशों की सूची में आ गए हैं। इस कदम के बाद अमेरिका द्वारा ट्रैवल बैन या एंट्री रेस्ट्रिक्शन झेलने वाले देशों की कुल संख्या बढ़कर 39 हो गई है।

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह फैसला अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इमिग्रेशन सिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि, इस फैसले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस और प्रतिक्रियाएं तेज होने की संभावना भी जताई जा रही है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here