UK-कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के बाद पुर्तगाल ने भी दी फिलिस्तीन को मान्यता

0
65

वाशिंगटन । कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम के बाद पुर्तगाल ने भी स्वतंत्र फिलिस्तीन राज्य को आधिकारिक मान्यता देने की घोषणा की है। रविवार को, पुर्तगाली विदेश मंत्री पाउलो रंगेल ने यह एलान किया। उन्होंने कहा कि पुर्तगाल अब आधिकारिक तौर पर फिलिस्तीन राज्य को मान्यता देता है। इसके साथ ही, विदेश मंत्री ने इस्राइल के साथ द्वि-राज्य समाधान का समर्थन करते हुए इसे दोनों देशों और क्षेत्र में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बताया।

वार्षिक संयुक्त राष्ट्र महासभा से पहले न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बात करते हुए रेंजेल ने कहा कि फिलिस्तीन राज्य को मान्यता देना एक मौलिक, सुसंगत और व्यापक रूप से सहमत नीति की पूर्ति है। उन्होंने कहा कि पुर्तगाल द्वि-राज्य समाधान को न्यायसंगत और स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता मानता है, जो इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच सह-अस्तित्व और शांतिपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here