केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एनएफएसयू के अस्थायी परिसर और आई-हब रायपुर का किया वर्चुअली उद्घाटन

0
4509

रायपुर, 22 जून 2025 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि एक सभ्य समाज में हिंसा और लाल आतंक का कोई स्थान नहीं है। इसीलिए, सरकार ने नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया है और इसे पूरा कर के ही रहेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री ने आज छत्तीसगढ़ के अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान नवा रायपुर के ग्राम बंजारी में नेशनल फॉरेंसिक साइंर्स विश्वविद्यालय और सेंट्रल फॉरेंसिक साईंस लैबोरेट्री के भवनों के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। साथ ही फॉरेंसिक साइंर्स विश्वविद्यालय रायपुर के अस्थायी परिसर का ई-उद्घाटन भी किया। श्री शाह ने इस मौके पर आई-हब यानि छत्तीसगढ़ छात्र स्टार्टअप और नवाचार हब का वर्चुअल शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए तीन नई शुरूआत हुई है। यह पहल आने वाले दिनों में न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे मध्य भारत के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधार देने का काम करेंगी। केन्द्रीय गृहमंत्री ने अगले वर्ष मार्च तक नक्सलवाद के पूरी तरह से सफाए के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में सुरक्षा बल जिस तरह से अभियान चला रहे हैं, उससे हम अपना लक्ष्य जल्द हासिल कर लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here