
नई दिल्लीदेश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान में आज तेज बारिश हो सकती है।
इसके अलावा झारखंड, केरल, माहे, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में अगले दो दिन बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बुधवार को दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम सुहावना रहा और तापमान में भी कुछ राहत देखने को मिली।
मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने और भारी बारिश वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
















